फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की जेब काटती चार युवती पकड़ी

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन पुलिस ने मंदिरों में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की जेब साफ करने वाली चार युवतियों को रंगे हाथ दबोच लिया। चारों युवती मध्यप्रदेश व पंजाब से वृंदावन किराए पर रहकर जेब कटी करती थी।
विज्ञापन

दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी अशोक मेहरा शनिवार को वृंदावन परिवार संग वृंदावन में दर्शन पूजा के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी जेब साफ कर दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस पर सुराग रशी की। पुलिस ने इस मामले में युवती ज्योति कौर पुत्री रतन सिंह निवासी निहाल बिहार पश्चिम बिहार कॉलोनी नई दिल्ली, पूजा कौर पत्नी राजा निवासी तेली की बजरिया चक्की थाना कम्पू जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश, रजनी पत्नी रोशन, पिंकी पत्नी दलविंदर निवासी हजीरा कॉलोनी तानसेन नगर थाना कम्पू ग्वालियर मध्यप्रदेश को रंगे हाथ लोगों के पर्स आदि चुराते दबोच लिया। पुलिस ने चोरी किए रुपये व पर्स बरामद किए हैं। जेबकट महिलाएं किराए के कमरों में रहकर मंदिरों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबकटी करती थी। यह युवती मुड़िया मेला व श्रावण मास में जेबकटी करने के लिए आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें