फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अस्थायी बांध ने केशीघाट से दूर कर दीं यमुना’

Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। एसडीएम सदर राजेश कुमार ने गुरुवार सुबह नौ बजे अधीनस्थों के साथ केशीघाट से लेकर चीरघाट तक निरीक्षण किया। इसके बाद यहां नाविकों एवं स्थानीय लोगों से यमुना के घाटों से दूर जाने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

केशीघाट से यमुना दूर होने से घाट के नीचे गंदगी और मिट्टी जमा हो गई है। इससे यमुना स्नान करने वाले भक्तों और दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। वहीं यमुना स्नान के लिए उन्हें आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। घाट से यमुना के दूर होने की शिकायत पर डीएम बी चंद्रकला ने एसडीएम सदर राजेश कुमार मौके को मुआयना करने के आदेश दिए। साथ ही घाट से यमुना दूर होने के कारणों पता लगाने को कहा।
घाट पर एसडीएम सदर से लोगों ने बताया कि विगत वर्ष यमुना से दूर चीरघाट के पास एक अस्थायी बांध बनाया गया था। जिस कारण यमुना घाटों से दूर हो गई। यमुना की धार वैसे तो बदलती रहती है, लेकिन उन्होंने पहली बार देखा कि केशीघाट से यमुना आधा किलोमीटर दूर चली गई है।
विज्ञापन

नाविक बाबूलाल, कन्हैया, भगवान सिंह आदि ने बताया कि केशीघाट से यमुना के दूर चले जाने के कारण अब श्रद्धालु घाट पर कम आते हैं, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। एसडीएम सदर राजेश कुमार ने बताया कि वह निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को देंगे और जल्द ही इस पर कोई न कोई निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें