फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के प्रयास में अफसर को जेल

Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की कालोनी में वाणिज्य कर के अपीलीय अधिकारी धुर्वेंद्र चतुर्वेदी को बलात्कार के प्रयास के आरोप में जेल भेज दिया गया है। उन पर नौकरानी ने आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुराचार के प्रयास संग पोस्को के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

सेल्स टैक्स के एडिशनल कमिश्नर अपील ग्रेड द्वितीय धुर्वेंद्र चतुर्वेदी पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार शाम छह बजे उन्होंने किशोरी संग दुराचार का प्रयास किया था। किशोरी के शोर मचाने पर एकत्र लोगों ने चतुर्वेदी की पिटाई कर हाईवे पुलिस को सौंप दिया। रात 11 बजे किशोरी की तहरीर पर दुराचार के प्रयास व पोस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने तड़के तीन बजे किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। गुरुवार सुबह सेल्स टैक्स अधिकारी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पहले भी की थी हरकत
मथुरा। वाणिज्य कर अधिकारी ने पूर्व में भी घरेलू नौकरानी से छेड़छाड़ की थी। घटना एक सप्ताह पूर्व की बताई जाती है। तब धुर्वेंद्र चतुर्वेदी के साथ उनका एक साथी भी था। चतुर्वेदी के घर की छानबीन में पुलिस ने शक्तिवर्धक दवा बरामद की है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है।
विज्ञापन


साथी अधिकारी बोले, षड्यंत्र के शिकार
मथुरा। नौकरानी संग दुराचार के प्रयास में जेल गए वाणिज्य कर अधिकारी धुर्वेंद्र चतुर्वेदी एक साल पहले जुलाई माह में मथुरा तबादला होकर आए थे। उनके रिटायरमेंट का एक साल बचा है। कुछ माह में ही प्रमोशन होकर वे कमिश्नर बनने वाले थे। साथी अधिकारियों का कहना है कि चतुर्वेदी कुछ लोगों के कहे अनुसार काम न करने के चलते षड्यंत्र का शिकार हुए। व्यापारियों के खिलाफ हुए जुर्माने के बाद सुनवाई अपील में ज्यादा उलझे हुए मामलों को वे टाल रहे थे। वहीं कुछ लोग अपने अनुसार इसमें निर्णय कराने को दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें