फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक का शव मिलने से सनसनी

Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा (ब्यूरो)। थाना हाइवे क्षेत्र की कालोनी में एक सेवानिवृत्त फौजी का शव उनके घर में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एटीवी फैक्ट्री के पीछे पुष्प विहार कालोनी निवासी भूरी सिंह (60) की पत्नी तीन दिन पूर्व मायके गई र्हुइं थीं। सोमवार को पड़ोस के लोगों ने इन्हें घूमते भी देखा था। बुधवार शाम जब इनकी पत्नी घर लौटीं तो घर के कमरे में भूरी सिंह का शव लहूलुहान अवस्था में था। यह देख पत्नी ने शोर मचाया। जिसे सुनकर मौके पर लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मनोज सोनकर ने बताया कि मामला जमीन रंजिश का प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें