मथुरा। उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय की काउंसलिंग गुरुवार से प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए जिले में नौ सेंटर बनाए गए हैं। 3 जुलाई तक इन सेंटरों पर छात्रों के प्रमाण पत्रों का वेरीफिकेशन होगा।
यूपीटीयू ने काउंसलिंग के लिए जिले में नौ सेंटर बनाए हैं इनमें बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज, हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज, हिंदुस्तान टेक्नोलॉजी एवं मैनेजमेंट, जीएल बजाज, सचदेवा इंजीनियरिंग कॉलेज, ईशान इंजीनियरिंग कॉलेज, पीके इंस्टीट्यूट, संस्कृति इंजीनियरिंग कॉलेज तथा हरदयाल टेक्नीकल कैंपस को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।
काउंसलिंग से पूर्व गुरुवार को प्रात: नौ बजे से यूपीटीयू के सभी नौ सेंटरों पर छात्रों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन वेरीफिकेशन प्रारंभ हो जाएगा। जिन छात्रों के प्रमाण पत्र सत्यापित हो जाएंगे उन्हें तत्काल वन टाई पासवर्ड (ओटीपी) उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिसका प्रयोग वो तीन जुलाई के बाद अपनी च्वाइस लॉक में कर सकेगा।
यूपीटीयू काउंसलिंग प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का कार्य तीन जुलाई तक चलेगा इसके बाद छात्र अपनी पसंद के कॉलेज चुन सकेंगे।
- भगवान सिंह,
रजिस्ट्रार, बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज मथुरा।