फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने उड़ाए 20 लाख के गहने-नकदी

Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मसानी-हाईवे मार्ग स्थित अग्रवाटिका में सगाई लगुन कार्यक्रम में एक किशोरी ने हाथ की सफाई दिखाते हुए लाखों रुपये नकदी और गहनों भरा बैग पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना गोविंद नगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना गोविंद नगर क्षेत्र अंतर्गत गोविंदनगर निवासी मुरारी अग्रवाल के पुत्र का मंगलवार की रात में मसानी स्थित अग्रवाटिका में लगुन सगाई का कार्यक्रम था। देर रात में महिला संगीत कार्यक्रम के दौरान नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान मुरारी अग्रवाल की पत्नी भी कुर्सी से उठकर नाचने लगीं और हाथ में पकड़ा बैग कुर्सी पर रख दिया। इसी दौरान एक किशोरी ने कुर्सी पर रखा हुआ नकदी और गहनों से भरा बैग पार कर दिया। जब महिला ने बैग नदारद देखा तो शोर मचाते हुए आसपास तलाश की गई लेकिन बैग नहीं मिला। जब वाटिका में लगे हुए सीसीटीवी की जांच की गई तो पता चला कि एक किशोरी कुर्सी पर रखे हुए बैग को उठा रही थी। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई।
पीड़िता के अनुसार बैग में करीब तीन लाख रुपये नकद और लगभग 17 लाख के गहने रखे थे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को देखा। थानाध्यक्ष गोविंद नगर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच करते हुए किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें