फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ रहा दोहरा बिजली का ‘झटका’

Tue, 10 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के उपभोक्ताओं को कटौती की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। लखनऊ से होने वाली नियत विद्युत कटौती के साथ ही आगरा के बिजलीघर पर ओवरलोडिंग होने के कारण कटौती की जा रही है। यह हालात तब है जब विगत वर्ष आगरा के बिजलीघर की क्षमता में वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन

लखनऊ/मुरादाबाद से हो रही विद्युत कटौती लगातार जारी है। यहां से तकरीबन दो घंटे की कटौती के साथ ही शहर के बाशिंदों को आगरा के 400 केवीए बिजलीघर पर पड़ रहे ओवरलोड के कारण भी कटौती का दोहरा झटका झेलना पड़ रहा है। आगरा के बिजलीघर पर ओवरलोड के कारण गोकुल के 220 केवीए, औरंगाबाद के 132 केवीए और वृंदावन के 132 केवीए सबस्टेशन पर भी लोड पड़ रहा है। यही कारण है कि शहरी क्षेत्रों में दो-दो घंटे की कटौती रोस्टर पद्धति से की जा रही है। कटौती की दोहरी मार झेलने के कारण शहर के बाशिंदों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता शहरी अतुल निगम ने बताया कि आगरा के 400 केवीए बिजलीघर पर ओवरलोडिंग के कारण जनपदीय उपभोक्ताओं को 0कटौती झेलनी पड़ रही है। समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें