फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान, ध्यान और दान कर मनाई निर्जला एकादशी

Tue, 10 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। निर्जला एकादशी पर यमुना के घाट और मंदिरों में श्रद्धा का अंबार देखने को मिला। श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दान कर पुण्य कमाया। वहीं हजारों भक्तों ने सुबह-सुबह विश्रामघाट पर यमुना में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

पंचांग के अनुसार साल भर में 24 एकादशी होती हैं। सिर्फ अधिमास पड़ने पर 26 एकादशी होती हैं। ज्येष्ठ माह में शुक्लपक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि निर्जला एकादशी पर व्रत रखने से साल भर की एकादशियों का पुण्य मिल जाता है। साथ ही सुख और यश की प्राप्ति होती है। इसी क्रम में सोमवार को ब्रजवासियों ने सुराही आदि का दान कर पुण्य कमाया। श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों ने बड़ी संख्या में सुराही दान की। विश्राम घाट पर लोग सवेरे ही परिवार सहित पहुंचे। यहां यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर और दान कर लोगों ने पुण्य अर्जित किया। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व है। इसलिए लोगों ने ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जाप किया। साथ ही सुराही, फल, वस्त्र आदि का दान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें