फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच गंभीर

Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जैंत चौकी क्षेत्र में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में गांव बाटी निवासी महावीर (22) की मौत हो गई। वहीं पांव लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना शुक्रवार रात 12 बजे हुई। महावीर पुत्र चंदन सिंह बाइक से अपने दोस्त बबलू पुत्र भरतो के साथ बाइक से छटीकरा से गांव लौट रहे थे। जब वे गांव रॉल के निकट मघेरा माइनर के पास से गुजर रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आई कार से टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों गिर गए। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जैंत की गश्ती पुलिस ने अस्पताल भिजवाया और कार को पकड़ लिया। घायलों के परिवारीजनों को सूचना दी गई। उपचार के दौरान महावीर ने दम तोड़ दिया। मामले में महावीर के भाई नेमसिंह ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना शनिवार अपराह्न 3:30 बजे हुई। अलीगढ़ इगलास निवासी ओमवीर सिंह और मुकेश दिवाकर फल कारोबारी हैं। वे शनिवार तड़के आयशर कैंटर में इगलास से खरबूजा लेकर फरीदाबाद मंडी गए थे। वहां से फल बेचकर इगलास लौट रहे थे। जब वे 3:30 बजे जैंत चौकी क्षेत्र में कामत पेट्रोल पंप के निकट से गुजर रहे थे तभी सड़क पार कर रहे रोड रोलर से आयशर कैंटर टकरा गई। घटना में ओमवीर व मुकेश दिवाकर व दो अन्य सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त आयशर कैंटर को हटवाकर रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें