फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में फायरिंग, कई घायल

Thu, 05 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना रिफाइनरी नगर के गांव बरारी में बुधवार सुबह दो पक्ष भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। इसमें कई लोग घायल हो गए। विवाद का कारण प्लॉट से ईंट निकालने को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बरारी निवासी राजपाल सिंह पुत्र नत्थी और भूप सिंह पुत्र नत्थीलाल के प्लॉट सटे हुए हैं। बुधवार की सुबह बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद में फायरिंग होने पर राजपाल पक्ष के सोनवीर, चरन सिंह, राजू, भूरा, अमित, माया और शीला समेत अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें