मथुरा। कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के मथुरा चैप्टर की वार्षिक सभा में पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सभा में आगरा-अलीगढ़-मथुरा के संस्थानों के निदेशक, विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने भाग लिया।
जीएलए विश्वविद्यालय के निदेशक व पूर्व चेयरमैन प्रो. कृष्णकांत ने कहा कि सीएसआई के माध्यम से छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में शोध और विकास कार्यों पर उचित मार्गदर्शन दिया जाता है। जो कि छात्रों और शिक्षकों के विकास के लिए आवश्यक है।
वाइस चेयरमैन डा. दिलीप शर्मा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
जीएलए विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं एप्लीकेशन विभागाध्यक्ष और कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी प्रो. आनंद सिंह जलाल ने उपस्थित सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया।
इसके बाद हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रमोद कुमार, मुनीश खन्ना, एफईटी आगरा के अनुराग शर्मा, आरबीएस कालेज आगरा के प्रो. बीडीके पात्रो, बीएसए कालेज के लोकेंद्र कुमार शर्मा, डा. मनोज और जीएलए विश्वविद्यालय के आशीष शर्मा, दीपक मंगल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रो. आशीष शर्मा, दिवाकर भारद्वाज, अनंतराम, मनोज कुमार, डा. मानस कुमार मिश्रा, नितिन त्यागी, शशि शेखर, रोहित अग्रवाल, पीयूश वशिष्ठ, राकेश कुमार, नीरज गुप्ता, गोविन्द झा, अंजनी राय, नीरज वार्ष्णेय, जोगिंदर पाल सिंह, गौरव शर्मा, निखिल गोविल, संदीप राठौर आदि उपस्थित रहे।