मथुरा (ब्यूरो)। कृष्णानगर पुलिस ने तमंचा और बाइक सहित तीन लोगों को पकड़ा है। आरोप है कि तीनों आरोपी पेशी पर आ रहे हत्यारोपी को मारने जा रहे थे।
बुधवार शाम करीब चार बजे कृष्णा नगर पुलिस को सूचना मिली कि कीकी निवासी नरेश, रवि और राजीव एक हत्यारोपी को मारने की योजना में घूम रहे थे। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने गोविंद नगर में तीनों आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। इनके पास से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया। कृष्णा नगर चौकी प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि वृंदावन के कीकी गांव के कुछ लोगों में रंजिश चली आ रही है। इसमें कई लोगों की हत्या भी हो चुकी हैं। इन हत्याओं के मामले में प्रताप जेल में बंद है। बुधवार को उसे पेशी पर आना था। उसे मारने के लिए यह घूम रहे थे।