मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की सौंख रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से चोरी कर भागे चोर की पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तश्वीर कैद हो गई। कैमरे में चोरी में प्रयुक्त की गई गाड़ी के नंबर आ जाने से गाड़ी को बरामद कर लिया गया, वहीं चोर भाग गए।
हाईवे क्षेत्र में सौंख रोड पर गांव पालीखेड़ा के प्रधान सुजीत चौधरी की वीरीसिंह फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। पंप पर सीसीटीवी टीवी कैमरे लगे हैं। रात दो बजे लगभग एक महिंद्रा मैक्स गाड़ी में चोर आए और गांड़ी खड़ी कर पंप पर लगे इनवर्टर व ट्रक आदि के लिए रखी नई आठ बैटरी चोरी कर गाड़ी में लाद ली। चोरों ने इसके अलावा 12 ट्रकों की रिम, दो क्रेंक व अन्य सामान भी चोरी कर लिया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी पंप के सेल्समैन आदि को हुई तो हाईवे पुलिस को सूचना दी। पंप के सीसी कैमरे के फुटेज देखे तो चोरों की शक्ल व प्रयुक्त की गई महिंद्र मैक्स गाड़ी के नंबर स्पष्ट दिखे। इस पर सुजीत चौधरी व पुलिस ने गाड़ी की खोजबीन की तो पुलिस वह गाड़ी पालीखेड़ा मौजा की शिवपुरी कॉलोनी के निकट एक मकान के सामने खड़ी दिखी।
पुलिस ने गाड़ी कब्जे में कर ली और मकान में दबिश दी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। चोरी किया गया सामान गाड़ी में नहीं मिला। गाड़ी में तीन नंबर प्लेट मिली हैं। सभी पर अलग-अलग नंबर लिखे हैं।