वृंदावन। प्रख्यात संगीतकार और धारावाहिक रामायण फेम रवींद्र जैन ने कहा कि आज देश में संगीत की तरह नरेंद्र मोदी की लहर है। लोग उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। जैन गुरुवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार संगीत का कोई मजहब नहीं होता उसी प्रकार नरेंद्र मोदी हर मजहब में अपना स्थान बना चुके हैं। सभी मजहबों के लोग नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं।
उन्होंने बताया कि कहा कि फिल्म ‘मैं ही प्यार हूं’ मई में रिलीज हो रही है, इस फिल्म में उन्होंने ही संगीत दिया है। ठाकुर बांके बिहारी महाराज से फिल्म की सफलता के लिए कामना की है। इस अवसर पर दानबिहारी खंडेलवाल, बनवारीलाल शर्मा उपस्थित थे।