फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन पर मिली युवती की शिनाख्त

Fri, 11 Apr 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र में नए बस अड्डा इलाके में रेल लाइन पर मिला शव अलवर के मालाखेड़ा की युवती सुमन का था। उसके पिता ने पोस्टमार्टम हाउस आकर शिनाख्त की। आरोप है कि युवती को उसका प्रेमी सात अप्रैल को अपहरण कर लाया था।
विज्ञापन

मालाखेड़ा निवासी सूरज ने बताया कि उसके खेत का पड़ोसी युवक मनफूल उसकी पुत्री सुमन (18) का सात अप्रैल को अपहरण कर लाया था। इसकी रिपोर्ट उन्होेंने थाना मालाखेड़ा में दर्ज कराई। आरोप है कि आठ अप्रैल की रात को सुमन की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर कोतवाली क्षेत्र में फेंक दिया गया। इसकी जानकारी उन्हें नौ अप्रैल को पुलिस द्वारा दी गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मालाखेड़ा पुलिस व युवती के पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें