फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां वोट देने जाने में बुजुर्गों की फूलेंगी सांसें

Tue, 08 Apr 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। बढ़ती उम्र के साथ बीमारियों ने इन्हें घेर लिया लेकिन देश के प्रति अपने कर्तव्य के निर्वहन में कोताही इन्हें गवारा नहीं। सुनरख ग्राम सभा के बुजुर्गों का मतदान के प्रति जज्बा युवाओं को भी प्रेरित करता है। लेकिन चार किलोमीटर दूर मतदानस्थल बनने से इनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहां तक जाने में इनकी सांसें फूल जाएंगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2014 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग जोर-शोर से जुटा है। इसके लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन सुनरख ग्राम सभा क्षेत्र में मतदानस्थल दूर स्थापित होने से मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है। ग्रामसभा सुनरख क्षेत्र से वृंदावन परिक्रमा मार्ग, आनंद वाटिका, आनंद धाम, चैतन्य विहार प्रथम और द्वितीय फेस, छटीकरा रोड पर सर्राफ हॉस्पिटल जुड़ा है। यहां के नागरिकों का मतदानस्थल लगभग चार किलोमीटर दूर सुनरख स्थित प्राथमिक पाठशाला में बनाया गया है। इन इलाकों में लगभग दो हजार मतदाता हैं, इसमें ज्यादातर सीनियर सिटीजन हैं। उन्हें इस गर्मी में चार मील दूर मतदान करने के लिए जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय निवासी प्रदीप शर्मा, विजय गौतम, वासुदेव, देवस्वरूपानंद महाराज ने निर्वाचन अधिकारी से क्षेत्र में करीब मतदानस्थल बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें