फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएलए के बीबीए के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Tue, 08 Apr 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा (ब्यूरो)। जीएलए विश्वविद्यालय के बीबीए कोर्स की पूर्व छात्रा संकृप्ति चौधरी ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) की परीक्षा में भारत में महिला वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इससे पूर्व भूपेंद्र भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

विवि के उपकुलपति एवं प्रबंधन संस्थान के निदेशक प्रो. आनन्द मोहन अग्रवाल ने कहा कि ये निश्चित ही सुखद बात है कि प्रबंधन के छात्र सिर्फ अपने क्षेत्र में ही नहीं वरन दूसरे क्षेत्रों में भी अपनी श्रेष्ठता साबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सफलता ही स्वर्णिम भविष्य का आधार होती है। जिनसे प्रेरणा पाकर हर विद्यार्थी आशान्वित हो उठता है।
विवि के सेक्रेटरी सोसाइटी नीरज अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता जीएलए के जगमगाते इतिहास और वर्तमान में जुड़ने वाला और एक उल्लेखनीय अध्याय है। पूर्व में भी विश्वविद्यालय के कई छात्रों ने आईएएस परीक्षाओं में भारत में उच्च रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन

प्रबंधन विभागाध्यक्ष प्रो. सोमेश धमीजा ने कहा संकृप्ति और भूपेंद्र शुरू से ही प्रतिभाशाली थे। उन्होंने बताया कि बीबीए के विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यमों, हरसंभव तरीके से प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाता है। उन्हें हर वो प्रशिक्षण और मौका दिया जाता है, जो उन्हें आगे बढ़ने में सहायता करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें