फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशु के जन्म की खुशियों में डूबी कान्हा की नगरी

Thu, 26 Dec 2013 05:41 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। धरती पर प्रभु यीशु के अवतार के बाद ईसाई समुदाय में उल्लास छा गया। मेरी क्रिसमस के साथ बधाई और केक खिलाने के साथ घरों में एक दूसरे को बधाई देने का क्रम शुरू हो गया। चर्च में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में झूम रहे ईसाई समाज के लोग नए कपड़े पहनकर प्रार्थना सभा करने चर्चों में पहुंचे। छावनी क्षेत्र स्थित सीएनआई चर्च में सुबह पादरी जैकब प्रिंस, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में सुबह नौ बजे से रेव्ह सुनील दयाल ने प्रार्थना सभाएं कराईं। सेक्रेड हार्ट चर्च में फादर एलाइस कोरिया और फादर राफी वल्लाचेरिया ने प्रार्थना कराई। यहां के कार्यक्रम में सेंट डोमिनिक्स की वाइस प्रिंसिपल सिस्टर अंजलि, सिस्टर मारिया, सिस्टर ललिता आदि उपस्थिति रहीं। चर्च में प्रार्थना सभाओं के बाद परम प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही केक खिलाकर क्रिसमस की खुशियां साझा की गईं और कैरल्स गायन किया गया।
मंगलवार मध्य रात्रि में प्रभु यीशु के जन्म की घड़ी आते ही चर्च घंटा घड़ियालों से गूंज उठे। संदेश दिया गया कि ईश्वर का पुत्र यीशु ज्योति लेकर संसार में आ चुका है, ताकि पाप और अज्ञान का अंधेरा मिटेगा।
विज्ञापन


इंटरनेट पर चला बधाई का दौर
मथुरा (ब्यूरो)। क्रिसमस की बधाई के लिए युवाओं ने सोशल नेटवर्किंग साइट को माध्यम बनाया। एक दिन पूर्व से ही फेसबुक, ट्विटर आदि पर आकर्षक संदेशों के साथ एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिल शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें