फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमवीडीए किसानों को देगा नववर्ष का तोहफा

Sat, 21 Dec 2013 05:40 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एमवीडीए ने किसानों को नव वर्ष का तोहफा देने की तैयारी कर ली है। रुक्मिणी विहार परियोजना के लिए जमीन वाले पहले लॉट के 50 किसानों को मासांत तक परियोजना में ही विकसित प्लाट दे दिए जाएंगे। इसकी सूचना किसानाें को दे दी गई है।
विज्ञापन

रुक्मिणी विहार परियोजना के निर्माण के लिए मथुरा-वृंदावन डेवलपमेंट अथारिटी ने वृंदावन-छटीकरा रोड पर किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया था। अधिग्रहण के दौरान शर्त रखी गई थी कि एमवीडीए किसानों को बतौर मुआवजा उनके द्वारा दी गई भूमि के छह प्रतिशत के हिसाब से विकसित भूमि देगा। विकसित भूमि देने के लिए एमवीडीए ने किसानों के तीन बैच बनाए थे। तीनों बैचों को प्लाटों के तैयार होने के बाद प्लाट दिए जाने हैं।
पहले बैच के लिए चयनित 50 किसानों के लिए प्लाट तैयार कर लिए गए हैं। किसानों को दिए जाने वाले प्लाटों में 150 वर्ग मीटर से दो हजार वर्ग मीटर तक के प्लाट शामिल हैं। विप्रा उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि पहले लॉट के 50 किसानों को जल्द ही प्लाट उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

--------------
अन्य दो लॉटों के प्लाट भी जल्द होंगे तैयार
मथुरा। पहले लॉट के किसानों को प्लाट आवंटित करने के बाद दूसरे एवं तीसरे लॉट के किसानों को भी जल्द प्लाट मिल जाएंगे। इनके लिए प्लाट तैयार किए जाने का काम अंतिम चरण में है। संभवत: जनवरी माह के अंत तक इन प्लाटों का भी आवंटन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें