फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवकों को पेड़ से लटकाकर पीटा

Mon, 25 Nov 2013 05:39 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। थाना कोतवाली के गांव परखम गूजर निवासी राहुल और मदन गोपाल को लड़की भगाने में सहयोग करने के आरोप में सजा दी गई। ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ से लटकाकर पीटा। घायल युवकों का पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

गांव की एक लड़की को गत दिनों एक युवक भगा ले गया। पिछले कई दिनों से लड़की की तलाश चल रही थी। ग्रामीणों ने सूरजपाल के पुत्र राहुल और उसके साथी मदन गोपाल पर लड़की को भगा ले जाने वाले युवक का सहयोग करने का आरोप लगाया। वे इन दोनों युवकों से आरोपी की जानकारी जुटा रहे थे। बताया गया है कि शनिवार रात ग्रामीणों ने राहुल और मदन गोपाल को पकड़ लिया। उनसे लड़की और आरोपी के बारे में पूछताछ की। युवकों ने जब कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया तो दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनाें को गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटकाकर सजा के तौर पर पीटा गया। पिटाई से दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। रविवार की सुबह परिवार के लोग घायल युवकों को लेकर कोतवाली पहुंचे। पीड़ित सूरजपाल की तहरीर पर गांव के ही महावीर, देवहंस और जयनारायण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल युवक दलित बताए गए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि युवकों को पेड़ से लटकाकर मारपीट करने की जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें