फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी में अब ठेकेदारी नहीं

Wed, 23 Oct 2013 05:37 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जुबली पार्क में आतिशबाजी बाजार को ठेके पर दिए जाने के विरोध के चलते नगर पालिका ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। डीएम के निर्देशानुसार अब पालिका आतिशबाजी का बाजार किसी एक ठेकेदार के हवाले न करते हुए लाइसेंस धारकों को खुली बोली के माध्यम से दुकानें आवंटित करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को फैसला लिया गया कि 40 दुकानें आतिशबाजी के लाइसेंस धारकों को ही आवंटित की जाएंगी। इसके लिए 28 अक्तूबर को खुली बोली लगेगी। प्रत्येक लाइसेंस धारक एक ही दुकान का आवंटन हासिल करने का पात्र होगा।
इससे पहले नगर पालिका जुबली पार्क आतिशबाजी के बाजार में दुकानों के आवंटन का जिम्मा ठेकेदार को देने जा रही थी। इसके लिए 22 अक्तूबर को बाजार की नीलामी होनी थी लेकिन इस व्यवस्था के विरोध में सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में करीब एक दर्जन छोटे दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। यहां ठोस आश्वासन न मिलने पर डीएम से मिले। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को दुकानदारों को ही सीधे दुकानों का आवंटन कराने के निर्देश दिए। इस पर अमल करते हुए नगर पालिका ने अपनी व्यवस्था बदल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें