फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौली के विकास कार्यों की रिपोर्ट तलब

Wed, 23 Oct 2013 05:37 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना बरसाना के गांव हाथिया में बदमाशों की गोली का शिकार हुए शहीद सतीश परिहार के गांव की किस्मत बदलने का आश्वासन धरातल पर नहीं उतरा तो ‘अमर उजाला’ ने इसे उजागर किया। इस संदर्भ में समाचार प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी ने मंगलवार को अब तक के विकास कार्यों की समीक्षा कर डीडीओ से गांव का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम विशाल चौहान ने शहीद के गांव के संपूर्ण विकास पर जिला विकास अधिकारी से चर्चा की। शहीद के गांव बरौली के विकास को लेकर डीएम से हुई चर्चा को डीडीओ उमेश कुमार त्यागी ने साझा किया। उन्होंने कहा कि गांव का विकास लोहिया समग्र विकास गांव की भांति किया जाना है। कुछ विकास कार्य शुरू हो गए हैं वहीं 40 लाख की सीसी रोड, समस्त ग्राम का विद्युतीकरण, सभी पात्रों को लोहिया आवास योजना में आवास, रि-बोर हैंडपंप, स्वच्छ शौचालय की भी सुविधाएं दी जाएंगी। डीएम के निर्देश पर 24 अक्तूबर को वह इस गांव का निरीक्षण करने भी पहुंचेंगे। ग्रामीणों से बात भी करेंगे। इसमें विद्युत सहित अब तक हुए कार्यों की रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें