फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 से किसान यमुना एक्सप्रेसवे पर लगाएंगे टेंट

Sun, 18 Aug 2013 05:34 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजना। किसानों ने 22 अगस्त से यमुना एक्सप्रेसवे पर टेंट लगाकर मार्च करने की हुंकार भरी है। यमुना एक्सप्रेसवे पर बाजना में कट सहित बारह सूत्रीय मांगों को लेकर बाजना इंटर कालेज के खेल मैदान पर छठे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल सांसद ने किसानों के समर्थन का ऐलान किया।
विज्ञापन

शनिवार को अपना और अपनी पार्टी की तरफ से सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति को समर्थन देने का ऐलान करने पहुंचे सांसद जयंत चौधरी ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं धरना-प्रदर्शन जारी रहना चाहिए। रालोद का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया के साथ रहेगा। जयंत ने कहा कि जो मांग केंद्र सरकार से हैं उन्हें हम जल्द ही पूरी कराएंगे।
किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया ने कहा कि अगर शासन प्रशासन ने हमारी मांगें नहीं मानी तो 22 अगस्त से धरना-प्रदर्शन की जगह आंदोलनकारी यमुना एक्सप्रेसवे पर टेंट लगा कर अनिश्चितकाल के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर मार्च करेंगे। एक्सप्रेसवे बंद कर देंगे। जब तक हमारी सभी मांगों पर कार्य शुरू नहीं हो जाता, अंदोलन समाप्त नहीं होगा। शासन-प्रशासन के आश्वासन पर हमें हमेशा धोखा ही मिला है।
विज्ञापन

धरने को जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप, योगेश नौहवार, नौशेरपुर के गिर्राज वशिष्ठ, प्रधान सुधीर सिह फौजदार, चौधरी महेंद्र सिंह, शेरसिंह, रामवीर सिंह, नेपाल सिंह, लक्ष्मीनारायण पाठक, राजकुमार प्रधान, सुभाष नौहवार जरेलिया, रामकुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित चौधरी आदि ने संबोधित किया।


श्याम सुंदर शर्मा 20 अगस्त से कटैलिया के साथ
बाजना। यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज कट के लिए चल रहे धरना-प्रदर्शन में 20 अगस्त से पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा धरना-प्रदर्शन के मुखिया राम बाबू सिंह कटैलिया को समर्थन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें