फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान पर सपा में छिड़ी बड़ी लड़ाई

Sun, 18 Aug 2013 05:34 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के आवास पर शनिवार को राशन की निलंबित दुकान की बहाली को लेकर सपाई दो फाड़ हो गए। इसे लेकर सपा जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा और छाता से विधानसभा प्रत्याशी रहे लोमणिकांत जादौन की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ठाकुर चंदन सिंह आवास पर कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। पूर्वाह्न 10 बजे सपा जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा भी यहां पहुंच गए। इसी दौरान समाजवादी पार्टी से छाता विधानसभा के प्रत्याशी रहे लोकमणिकांत जादौन आए और चंदन सिंह से कोसीकलां के गांव जॉब की निलंबित राशन की दुकान को बहाल कराने की सिफारिश की। इस पर जिलाध्यक्ष ने आपत्ति जताई तो दोनों आमने-सामने आ गए। दोनों में बात काफी बढ़ गई। कहा तो यह भी गया कि धक्कामुक्की भी हुई। ठाकुर चंदन सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों के बीच मध्यस्थता कर मामला शांत किया।
------------------------
मैं शनिवार सुबह ठाकुर चंदन सिंह के आवास पर था। तभी लोकमणिकांत जादौन गांव जॉब की राशन दुकान की बहाली को सिफारिश कर रहे थे। दुकान को पर्याप्त अनियमितताओं पर निलंबित किया था यही बात कहकर मना कर देने पर वह बुरा मान गए।
विज्ञापन

-गुरुदेव शर्मा, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मथुरा
---------------------------
कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाएगी तो इसका प्रभाव ठीक नहीं पड़ेगा। दमन की नीति को सहन नहीं किया जाएगा। जो भी हुआ ठीक नहीं हुआ। इस मामले में आज रविवार को सुबह दस बजे छाता की बॉबी वाटिका में बैठक बुलाई गई है। इसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

-लोकमणिकांत जादौन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा, छाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें