फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-टेंपो में टक्कर, परिक्रमार्थी की मौत

Sun, 18 Aug 2013 05:34 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में जेनर्म बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में एक परिक्रमार्थी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित खामिनी के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मार्ग पर अवरोधक बनाने के आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

हाथरस के थाना मुरसान के गांव टुकसैनी निवासी अनूप सिंह शनिवार सुबह गिरिराज परिक्रमा के लिए निकले थे। वह टेंपो से गोवर्धन जा रहे थे। सुबह 9:30 बजे मथुरा-गोवर्धन रोड पर गांव खामनी के निकट जेनर्म बस ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अनूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अनूप सिंह के शव को सड़क पर रखकर मथुरा-गोवर्धन रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर हाईवे, गोविंद नगर, कोतवाली और कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गांव के पास सड़क पर गति अवरोधक लगाने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें