मथुरा। थाना मगोर्रा क्षेत्र में रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर क्रूड ऑयल चोरी करने के मामले में नामजद रहे सभाष ठाकुर को कोर्ट से जमानत मिल गई। सुभाष ने नौ दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर किया था। चार दिन पूर्व मगोर्रा पुलिस ने सुभाष को रिमांड पर लिया था।
गुजरात के सलाया से मथुरा के लिए आ रही क्रूड ऑयल की पाइपलाइन में सौनोंठ के मुकेश ठाकुर, सुभाष ठाकुर और फरह के गांव नगला अबुआ के कलुआ व धर्मेंद्र पर सेंध लगाकर लाखों लीटर क्रूड ऑयल तेल चोरी कर बेचने का आरोप है। मामले में रिफाइनरी पाइपलाइन के चीफ इंजीनियर ईहक ने चारों को नामजद कराया था। मामले में नौ दिन पूर्व सुभाष ठाकुर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। चार दिन पूर्व मगोर्रा पुलिस ने सुभाष को रिमांड पर लिया। बताया जाता है कि मामले में पुलिस की ओर से पैरवी कमजोर रही। सूत्रोें के अनुसार पुलिस की ओर से रिपोर्ट के अलावा क्रूड ऑयल चोरी के अन्य साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इस संबंध में थानाध्यक्ष मगोर्रा ने बताया कि सुभाष ठाकुर को जमानत मिल गई है।