मथुरा। आकस्मिक जांच में अस्पतालों में चिकित्सक और स्टॉफ की लापरवाही उजागर होने के बाद भी कोई असर नहीं दिख रहा। मंगलवार को सीएमओ द्वारा राल सीएचसी के किए गए निरीक्षण में महिला चिकित्सक नदारद थी। वहीं गोवर्धन सीएससी पर स्टाफ नर्स गायब थीं। इस पर सीएमओ ने वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डा. बीएस यादव मंगलवार को अचानक राल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां सफाई आदि व्यवस्थाएं देखी और ओपीडी में मरीजों की संख्या देखी। निरीक्षण में महिला चिकित्सक शमीला बेगम अनुपस्थित थी। इस पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। इसके बाद सीएमओ गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां संविदा स्टॉफ नर्स सोनम भारती, सरला शर्मा, सुमन केंद्र पर नहीं थीं। सभी के वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।