फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक भूमि से हटेंगे अतिक्रमण

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्रों में अतिक्रमण की समस्या पर नाराजगी जताई है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के भूखंड पी-4 में अतिक्रमणों का हवाला देते हुए यूपीएसआईडीसी (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम) को सभी अतिक्रमण हटाकर आवंटियों को कब्जा दिलाने को कहा है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम विशाल चौहान ने स्पष्ट कहा कि व्यापारियों को बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जाएगा। टीटीजेड जोन के बावजूद हो रही अधाधुंध विद्युत कटौती मामले में प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेज दिया गया है। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय उद्योग बंधुआें की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि आगरा एवं फीरोजाबाद की भांति जनपद के उद्यमियों को गैस उपलब्ध कराने तथा गेल की फ्रेंचाइजी के माध्यम से महंगी गैस मिलने की समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उन्होंने कोसी औद्योगिक क्षेत्र में एक दशक से मीठे पानी, स्वतंत्र विद्युत फीडर, सुरक्षा इंतजाम और अधिग्रहीत भूमि पर अतिक्रमण मामले में यूपीएसआईडीसी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर उद्योग निदेशालय द्वारा चयनित दो फर्मों को टूस्टार, छह इकाइयों को थ्री स्टार तो एक इकाई को फोर स्टार के अलंकरण पत्र दिए गए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अवधेश तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट एसबी सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें