फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश, दुनिया से कटा मांट

Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मांट/मथुरा। जनपद की मांट तहसील रात होते ही देश और दुनियां से कट जाती है। इस दौरान जनसंपर्क के लिए क्षेत्रीय लोगों को बीएसएनएल के बजाए अन्य संचार कंपनियों का सहारा लेना पड़ रहा है। ये स्थिति पिछले कई दिनों से है। क्षेत्र के आधा दर्जन टेलीफोन एक्सचेंज बिजली के अभाव में घंटों ठप रहते हैं। यहां जनरेटर चलाने के लिए डीजल नहीं है।
विज्ञापन

बीएसएनएल की संचार सेवा अब भगवान भरोसे हैं। कब बेसिक फोन बंद हो जाए और कब मोबाइल के सिगनल गायब हो जाएं किसी को नहीं पता। निचले स्तर के कर्मचारियों से लेकर जिले में आलाधिकारियों तक कोई सुनने वाला नहीं है। मांट क्षेत्र में पिछले कई दिनों से स्थिति बेहद खराब है। इसका कारण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति है। कुछ घंटे के लिए ही बिजली की आपूर्ति होने के कारण टेलीफोन एक्सचेंज की बैटरियां चार्ज नहीं हो पा रही हैं। इस स्थिति में जनरेटर का संचालन भी डीजल के अभाव के कारण नहीं किया जाता है।
बताया जाता है कि एक एक्सचेंज को 100 लीटर डीजल दिया जा रहा है, जबकि एक्सचेंज पर मौजूद 25 केवीए की क्षमता के जनरेटर की खपत पांच लीडर प्रति घंटा है। इसके कारण उपलब्ध कराया जा रहा डीजल पूरे महीने की खपत करने में नाकाम है। मांट तहसील से जुडे़ एक्सचेंज से संबंधित लोगों ने इस अव्यवस्था की शिकायत डीजीएम, डीई और एसडीओ से की लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें