फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती में क्रांति लाएगा दुवासु बीज

Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजाल अहमद/मथुरा।
विज्ञापन

दुवासु बीज उत्पादन में क्रांति लाने को तैयार है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की स्मृतियों के संग यह बीज किसानों को भरपूर उत्पादन देगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान ने दुवासु नाम से जई और बरसीम के उन्नत बीज बाजार में उतारे हैं।
वेटरिनरी विश्वविद्यालय काफी समय से उन्नत किस्म के जई, बरसीम, ज्वार, सरसों, गेहूं, जौ और तिल के बीजों का उत्पादन कर रहा है। पूर्व में यहां तैयार बीजों को प्रोसेसिंग के लिए नेशनल सीड कारपोरेशन, यूपी सीड कारपोरेशन को भेजना पड़ता था। कंपनियां यहां से इन बीजों को खरीदतीं और अपने नाम से किसानों को बेच देतीं। विश्वविद्यालय को कोई फायदा नहीं मिलता।
विज्ञापन

डीन डा. एसके गर्ग ने बताया कि पिछले साल माधुरी कुंड फार्म पर विश्वविद्यालय ने सीड प्रोसेसिंग प्लांट लगाया। जिसके बाद दुवासु नाम से रजिस्ट्रेशन करा बीजों को बाजार में उतार दिया गया। दुवासु, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान का संक्षिप्त नाम है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरे चारे के लिए विवि ने बरसीम, जई व ज्वार के बीज तैयार किए हैं। सरसों, गेहूं, जौ, तिल और चावल का बीज भी तैयार हैं।

800 एकड़ में बीज उत्पादन
विवि के वीसी डा. एपी सिंह ने बताया कि माधुरी कुंड फार्म पर 1450 एकड़ में से 800 एकड़ में बीज तैयार किया जा रहा है। दुवासु बीज 2013 तक पर्याप्त मात्रा में किसानों को मिलने लगेगा। कीमत बाजार में मिलने वाले अन्य बीजों के बराबर ही होगी।

मेले में बांटा उन्नत बीज
26 अक्तूबर को कृषि मेले में भी विवि का बरसीम, ज्वार और जई क ा बीज किसानों को बांटा गया। बीज से अधिक उत्पादन करने के बारे में भी किसानों को बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें