फरह। गांव मिर्जापुर में गुरुवार को घर से नौहरे पर बाबा को चाय देने गई एक किशोरी का अपहरण हो गया। मामले में अपहृत किशोरी के पिता ने आठ लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि अपहरण चुनावी रंजिश के चलते किया गया है।
विज्ञापन
मामला फरह के गांव मिर्जापुर का है। गांव के उदयपाल सिंह की पुत्री गुरुवार की प्रात: साढ़े छह बजे अपने बाबा शंकर को नौहरे पर चाय देने गई थी। आरोप है कि किशोरी जब बाबूलाल के घर के सामने पहुंची तो बाबू लाल, नेत्रपाल, राजेंद्र सिंह, कृष्णपाल, विक्रम, राजेश, जीतू और अमित उसे जबरन बोलेरो में डाल कर उसका अपहरण कर ले गए। अपहरण का कारण दोनों परिवारों में चली आ रही चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने आठों लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।