फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़तौली कर खपाया हजारों लीटर डीजल, पेट्रोल

Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी से टैंकरों के माध्यम से पेट्रोल, डीजल और अन्य पदार्थ ले जाने को डिपो में लगे माप के कांटों में हेरफेर कर हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल की रोजाना गड़बड़ी की जा रही है। गत दिनों बांट माप विभाग के अधिकारियों ने एचपीसीएल के डिपो के कांटे में बढ़तौली की गड़बड़ी पकड़ी। अधिकारियों ने डिपो मैनेजर और संचालक पर 20 हजार का जुर्माना किया है।
विज्ञापन

रिफाइनरी परिसर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का पेट्रोलियम डिपो है। इस डिपो से देश के कई राज्यों में फैले एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों को पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, नेफ्था, सॉल्वेंट, लाइट डीजल ऑयल, क्रूड ऑयल, ऑटो टरबाइन फ्यूल के अलावा अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की टैंकरों से आपूर्ति की जाती है। इसमें इस डिपो से रोजाना सैकड़ों टैंकर भरे जाते हैं। गत दिनों बांट मांप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हिमाद्री सिंह डिपो पहुंचे और वहां के कांटे चेक किए। जांच में कांटों से पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़तौली खुलासा हुआ। इसमें एक हजार लीटर में 10 लीटर पेट्रोल ज्यादा मापा जा रहा था। इस पर बांट मांप विभाग की ओर से डिपो मैनेजर और संचालक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना किया। साथ ही खामी ठीक कराने और नया कांटा स्थापित कराने के निर्देश दिए।
बीपीसीएल में पकड़ी गई थी गड़बड़ी
मथुरा (ब्यूरो)। टैंकरों में तेल भरने में होने वाली पेट्रोलियम पदार्थों की मांप में सेटिंग कर माल ज्यादा भरवा ले जाने और उसे रास्ते में बेच देने का टैंकर मालिकों का खेल पुराना है। पांच माह पूर्व बीपीसीएल के डिपो में भी कांटे में बढ़तौली की गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की गई थी। इसका टैंकर मालिकों व चालकों ने खासा विरोध कर हंगामा किया था।
विज्ञापन

डुप्लीकेट डिप रॉड से होता है खेल
मथुरा (ब्यूरो)। टैंकरों के डिपो में माल भरने के बाद तेल की मांप कराने के लिए प्रयुक्त की जाने वाली डिप रॉड से सैकड़ों लीटर पेट्रोल डीजल बचाया जाता है। इसमें टैंकर मालिक असली के साथ एक डुप्लीकेट डिप रॉड और बनवा कर रखते हैं। तेल लेने के लिए असली व तेल डिलीवरी करने के दौरान डुप्लीकेट डिप रॉड का प्रयोग करते हैं। इससे सैकड़ों लीटर पेट्रोल, डीजल बचाया जाता है।

एक टैंकर तक माल रोज खपा देते हैं कर्मचारी
मथुरा (ब्यूरो)। मथुरा रिफाइनरी के आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के रोजाना एक हजार के आसपास टैंकर भरे जाते हैं। टैंकरों में डीजल पेट्रोल भरने में एक टैंकर से रोजाना सैकड़ों लीटर डीजल पेट्रोल बढ़तौली कर बचाया व सेटिंग कर बेचा जाता है। सूत्रों के अनुसार डिपो प्रभारी व तेल भरने में लगे नॉजेल कर्मचारी व वाल्ब मैन आदि सभी माल बचाकर देर रात्रि तक टैंकर भर माल इकट्ठा कर लेते हैं फिर अपने चहेते टैंकर चालकों से निकटवर्ती पेट्रोल पंप पर सस्ती दर पर माल डिलीवर करा देते हैं।
‘एचपीसीएल के टैंकर भरने वाले कांटे में बढ़तौली पकड़ी गई थी। एक हजार लीटर में 10 लीटर पदार्थ ज्यादा मापा जा रहा था। उन पर 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है’
विज्ञापन

- हिमाद्री सिंह, वरिष्ठ निरीक्षक बांट मांप विभाग मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें