फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटी हत्याकांड: कार से अगवा कर डंडों से पीटा, अंदरूनी चोटों से हुई मौत; आठ और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 01:35 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के जैत क्षेत्र के बहुचर्चित बंटी हत्याकांड में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बंटी और उसके भाई शंकर को कार से अगवा कर डंडों से पीटा गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान बंटी की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के बहुचर्चित बंटी हत्याकांड में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना जैत पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार, तीन डंडे और मृतक बंटी व उसके भाई शंकर के मोबाइल बरामद किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बंटी की मौत का कारण अंदरूनी चोटें आना बताया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को गौसना निवासी शीला ने थाना जैत में तहरीर देकर अपने बेटों बंटी और शंकर को बंधक बनाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बंटी और उसके भाई शंकर को अलग-अलग स्थानों से कार में बैठाकर ले जाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों को मांट रोड की ओर ले जाकर डंडों से मारपीट की गई। इसके बाद दोनों को सड़क किनारे सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। इलाज के दौरान बंटी की मौत हो गई, जबकि शंकर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खासी मशक्कत के बाद आरोपी मनोज, सुनील, राजू, महेंद्र, अवधेश, ललित, ममता और गुड्डी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन डंडे, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बंटी ने आरोपी कुंजनगर निवासी भीमसेन की बेटी संजना से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसी रंजिश में योजनाबद्ध तरीके से उन्होंने बंटी व शंकर का अपहरण कर मारपीट की थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें