फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर के VIP कठघरे में रिंग सेरेमनी, वरमाला पहनाई; अंगूठी पहनाते वीडियो वायरल

Fri, 25 Sep 2026 12:46 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के वीआईपी कठघरे में युवक-युवती द्वारा रिंग सेरेमनी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं, जिस पर श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई है।
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के वीआईपी कठघरे में रिंग सेरेमनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर के वीआईपी कठघरे में एक युवक और युवती द्वारा रिंग सेरेमनी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से श्रद्धालुओं और लोगों में गहरा रोष है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आराध्य श्रीबांकेबिहारीजी के समक्ष वीआईपी कठघरे में खड़े होकर युवक-युवती ने पहले एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म पूरी की।

मंदिर परिसर में इस तरह के निजी कार्यक्रम में सामाजिक रस्में निभाने को लेकर भक्तों ने कड़ी आपत्ति जताई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, न कि निजी कार्यक्रमों का स्थल। मंदिर में इस प्रकार की गतिविधियों से इसकी मर्यादा को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें