फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सहित 76 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पिछले एक पखवाड़े के बाद सोमवार को राहत भरा दिन रहा। जनपद में कोरोना के 76 केस सामने आए हैं। शहर की पॉश कॉलोनी में रहने वाले एक पूर्व मंत्री भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। तबियत खराब होने पर कोरोना जांच कराई गई, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग, जिला कारागार, पुलिस विभाग, बैंककर्मी संक्रमित मिले हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को संक्रमितों की संख्या घटी है, जिससे लगता है कि बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों से संक्रमण की रोकथाम होने की संभावना है। वहीं, एक्टिव केस ११६० है।
पुलिस की भी लापरवाही सामने आई
जनपद में कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। हाईवे पुलिस द्वारा राजस्थान के जालौर के रहने वाले युवक को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पर जांच के लिए लाया गया था। उसके पॉजिटिव निकलने के बाद चिकित्सक डॉ. मेघश्याम गौतम ने पुलिसकर्मियों को सलाह दी कि इसे न्यायालय के समक्ष पेश न किया जाए और 7 दिन के लिए अस्पताल में भर्ती किया जाए, लेकिन पुलिसकर्मी अन्य आरोपियों के साथ ही इसे जीप में बैठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि यह संक्रमित टीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा में पकड़े गए तीन सॉल्वर में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें