फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हरियाणा पुलिस पर हमले के आरोपी 5 लोगों को भेजा जेल

Sun, 30 Jul 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव नगला अलीपुर में शुक्रवार को हरियाणा के नूंह जिले की पुलिस पर हमला करने के मामले में शनिवार को 5 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। अन्य नामजदों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनुज चौधरी ने बताया कि सुलेखान पुत्र हाजी जमीर निवासी नगला अलीपुर खरौट, कोसीकलां सहित भाई मुबारिक, परिवार के सिराजुद्दीन, साजिद, असरू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव नगला अलीपुर का तसलीम अपने रिश्तेदारी की एक किशोरी, जो कि हरियाणा के नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले आया था। किशोरी के परिवार ने आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करा रखा है।

शुक्रवार को पिनगवां थाने की एसआई रेखा अपनी टीम के साथ अलीपुर पहुंची। तसलीम के घर से किशोरी को बरामद कर लिया। साथ ही तसलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को पुलिस अपने साथ ले जाने लगी। तभी तसलीम और उसके परिवार व गांव के लोगों ने पुलिस को घेर लिया। टीम पर हमला कर किशोरी व तसलीम को छुड़ा लिया। इसकी सूचना पर कोसीकलां पुलिस मौके पर पहुंची। हरियाणा पुलिस की एसआई रेखा की तहरीर पर तसलीम, वाहिद, उसकी मां सहित 15 लोगों पर नामजद और 20 अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें