फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्मार्ट मीटरों पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, उखाड़कर बिजलीघर में लगाया ढेर, आगरा के अकोला में हंगामा

Fri, 01 May 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के अकोला में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, सैकड़ों लोगों ने मीटर उतारकर बिजलीघर में जमा कर दिए। बिजली बिलों में अनियमितता और अधिक वसूली के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटरों पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अकोला कस्बा क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों को लेकर ग्रामीणों का विरोध शुक्रवार सुबह उग्र हो गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्र होकर अपने-अपने घरों पर लगे स्मार्ट मीटरों को उतार दिया और उन्हें उखाड़कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली बिलों में अनियमितता और अधिक वसूली की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

विरोध के दौरान महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं। ग्रामीण स्मार्ट मीटरों को लेकर देवी मंदिर पर एकत्र हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए बाजार के रास्ते बिजलीघर पहुंचे। बिजलीघर पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटरों का ढेर लगा दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की जिला अध्यक्ष लवानिया कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि स्मार्ट मीटरों की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और बिजली बिलों में हो रही कथित अनियमितताओं की जांच कराई जाए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें