फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 5 दिवसीय गोपाल जयंती महोत्सव 28 से

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन के कार्ष्णि आश्रम रमणरेती में 5 दिवसीय गोपाल जयंती महोत्सव की शुरूआत 28 फरवरी से होगी। 4 मार्च तक आयोजित होने वाले महोत्सव में देश के विभिन्न भागों से आए संत भाग लेंगे।
विज्ञापन


आश्रम व्यवस्थापक व मीडिया प्रभारी कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज ने बताया कि हर साल की तरह कार्ष्णि गोपाल दास महाराज की जयंती, कार्ष्णि स्वामी हरिनाम दास व कार्ष्णि बृजानन्द महाराज का पुण्यतिथि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 28 फरवरी को सुबह 8 बजे गणेश पूजन व गीता वेदपाठ यज्ञ से कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। वहीं 4 मार्च को सुबह संतों द्वारा यमुना जी में स्नान कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।





टेसू के फूलों से बने रंग से होली खेलेंगे श्रद्धालु

तीन मार्च को आयोजित होने वाले होलिका उत्सव में पीठाधीश्वर कार्ष्णि शरणानन्द महाराज श्रीकृष्ण व राधा रानी स्वरूपों से फूलों की होली खेलेंगे। इसके बाद गुलाल व लड्डू व टेसू के फूलों से रंग बनाया जाएगा। जिससे श्रद्धालु होली खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें