मथुरा। जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में रविवार को जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता किशोरी रमण महाविद्यालय में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने किया।
संघ के अध्यक्ष सेठ राम किसन अग्रवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करने की घोषणा की। मांट विधायक राजेश चौधरी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अच्छे खेल का प्रदर्शन की शुभकामना दी। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। पहले दिन के मैचों में पहला मैच कान्हा माखन स्कूल एवं मथुरा एकेडमी के मध्य खेला गया।
इसमें कान्हा माखन ने 22-25, 25-17, 15-11 से जीता। दूसरे मैच में डेंजर क्लब राया एवं रमनलाल शोरावाला के मध्य खेला गया जिसमें डेंजर क्लब ने 25-20, 25-19 से मैच जीता। तीसरा मैच के आर कॉलेज एवम बालाजीपुरम के मध्य खेला गया जिसमें बलजीपुरम ने के आर कॉलेज को 25-23,25-22 से हराया। चौथा मैच खेलो इंडिया रमन रेती एवं कान्हा माखन के मध्य खेला गया जिसमें कान्हा माखन ने रमणरेती से 25-15, 25-17 से जीता।
प्रतियोगिता का पांचवा मैच के आर क्लब एवं एम वी ऐ के मध्य खेला गया जिसमें मथुरा अकादमी ने के आर क्लब से 25-13, 25-18 से जीता। यह जानकारी संघ के सचिव डॉ डीपी शर्मा ने दी।