फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक में बंट गया भगवान का भी 400 लाख

Thu, 08 Dec 2016 11:07 PM IST
पुनीत शर्मा/ राजीव अग्रवाल
विज्ञापन
बांकेबिहारी
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद पैदा हुई कैश की किल्लत में भगवान बड़ा सहारा बने। 18 नवंबर से 8 दिसंबर तक कृष्ण भगवान को मिला 400 लाख का दान मंदिरों से सीधे बैंक में पहुंचा और पब्लिक को बांटा गया। अकेले श्री बांकेबिहारी मंदिर से ही सवा दो करोड़ रुपया अब तक बैंक में जमा कराया जा चुका है।   
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर की रात को जब 1000 और 500 के नोट बंद होने का एलान किया था तब हर घर में घबराहट थी। रात को ही लोग नोट बदलने के लिए दौड़ पड़े। 9 नवंबर को तो हर बैंक और एटीएम भीड़ के बोझ से कराह उठा। बैंकों में पैसा था नहीं लिहाजा हर तरफ मारामारी का माहौल रहा।

ऐसे में मथुरा प्रशासन ने तय किया कि मथुरा के सभी प्रमुख मंदिरों में आने वाले दान की गिनती हर रोज होगी और पैसा बैंकों में जमा कराया जाएगा। ताकि लोगों को पैसा बांटा जा सके। 16 नवंबर को यह व्यवस्था लागू की गई और 17 से 18 नवंबर तक सभी मंदिरों ने दान पेटिकाओं में आने वाले पैसे को बैंकों में जमा कराना शुरू कर दिया। अभी तक सबसे ज्यादा पैसा सवा दो करोड़ रुपया श्री बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन से बैंकों तक पहुंचा है।  
विज्ञापन


...दान पेटिकाओं से निकला पैसा...
श्री बांकेबिहारी मंदिर- सवा 2 करोड़
श्री कृष्ण जन्मभूमि-30 लाख रुपये
द्वारिकाधीश मंदिर- साढ़े 4 लाख रुपया
इस्कॉन मंदिर वृंदावन- 39 लाख 31 हजार रुपया
प्रेम मंदिर वृंदावन-10 लाख 49 हजार
रंगजी मंदिर- 1 लाख 5 हजार
नंद भवन मंदिर गोकुल-1,39,000
निधि वन-4 लाख 73 हजार
राधारानी, बरसाना-79,300

सोने के जेवरात भी दान किए कन्हैया को
कैश ही नहीं भक्तों ने सोने और चांदी के आभूषण भी भगवान को खूब भेंट किए हैं। बांकेबिहारी मंदिर की गुल्लकों से सोने के सिक्के, सोने के आभूषण, मुकुट, बांसुरी के साथ विदेशी मुद्रा भी निकली है। इन सभी की कीमत भी लाखों में बताई जा रही है। यह सभी जेवरात लॉकर में जमा करा दिए गए हैं।

अब 2000 के नए नोट से होने लगा दान
2000 के नए नोट से भी भक्तों ने दान करना शुरू कर दिया। बांकेबिहारी मंदिर की दान पेटिकाओं से दो हजार के नोट खूब निकल रहे हैं। माना जा रहा है कि जो लोग पहले 1000 और 500 के नोट से दान करते थे वह 2000 के नोट से दान करने लगे हैं। बैंकों में नया नोट आने के साथ ही दान पेटिकाओं में भी यह नोट तेजी के साथ पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें