फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धौलपुर में पार्वती नदी में 4 किशोरियां बहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलपुर। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर में रविवार सुबह पार्वती नदी में नहाने के दौरान चार किशोरियां बह गईं। हादसा मनियां थाना इलाके के बोथपुरा गांव के पास हुआ। यह किशोरियां ऋषि पंचमी के मौके पर पर्व स्नान के लिए गईं थीं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर है और किशोरियों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बोथपुरा गांव की करीब 12 किशोरियां ऋषि पंचमी के मौके पर पर्व स्नान के लिए पार्वती नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान पांच किशोरी एक साथ नहा रहीं थीं। तभी उनमें से दो किशोरी गहरे पानी में डूबने लगीं। अपनी साथी को डूबते देखकर उनको बचाने के लिए दो और किशोरी पार्वती नदी के तेज बहाव वाले पानी में उतरीं। इसके बाद में सभी चारों किशोरी पार्वती नदी के तेज बहाव में बह गईं।
चार किशोरियों के पार्वती नदी में डूबने पर साथ में आईं अन्य किशोरियां दौड़कर गांव पहुंचीं तथा हादसे के बारे में सूचना दी। इसके बाद में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन पुत्रियों की तलाश में पार्वती नदी के किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा हादसे की सूचना पर मनियां थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा धौलपुर और भरतपुर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर आ गई। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम स्थानीय लोगों के साथ लड़कियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी श्रीनिधि बीटी बोथपुरा पहुंचे तथा रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक पार्वती नदी के तेज बहाव में बहीं किशोरियों में मोहिनी (17) पुत्री सुरेश, प्रिया (16) पुत्री राजू तथा दो सगी बहन अंजलि (17) और तनु (16) पुत्री कमल सिंह शामिल है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप किए हुए थे तथा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बड़ी संख्या में ग्रामीण बोथपुरा में पार्वती नदी के किनारे जमा हैं। बताते चलें कि धौलपुर जिले के आंगई में स्थित पार्वती बांध पूरा भर चुका है। जिससे बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। पार्वती बांध से पानी की निकासी किए जाने के कारण पार्वती नदी में पानी की आवक बढ़ी है। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।


पार्वती बांध से नदी में बढ़ी पानी की आवक
धौलपुर में हुई बरसात के बाद में पार्वती बांध के गेट खोले जाने के बाद पार्वती नदी उफान पर बह रही है। जिले के आंगई स्थित पार्वती बांध में शनिवार को करौली कैचमेंट एरिया से आ रहे लगातार पानी के बाद जलस्तर कुल भराव क्षमता यानि 223.40 मीटर पहुंच गया था। इसकी वजह से सिंचाई विभाग द्वारा शनिवार सुबह बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि पार्वती बांध में पानी की आवक होने से शनिवार को बांध के तीन गेट खोले गए थे। जिनसे 5 हजार 128 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। मनियां थाना इलाके के बोथपुरा गांव में हादसे के बाद में रेस्क्यू ऑपरेशन को देखते हुए एक गेट को बंद किया गया है। अब पार्वती बांध के दो गेटों से 3 हजार 431 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

डीम ने खुद संभाली रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान

बोट से जाकर खुद की सर्च ऑपरेशन की निगरानी

धौलपुर। जिले के मनियां थाना इलाके के बोथपुरा गांव में रविवार को पार्वती नदी में नहाने गईं चार किशोरियों के बहने की सूचना पर जिलाधिकारी श्रीनिधि बीटी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने स्वयं सर्च ऑपरेशन की कमान संभाली तथा बोट से नदी में जाकर किशोरियों की तलाश में जुटे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों तथा किशोरियों के परिजनों से भी संवाद किया और उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में एसडीआरएफ टीम द्वारा किशोरियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन किया गया है। लेकिन देर शाम तक किसी भी किशोरी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंडाधिकारी धौलपुर डाॅ. साधना शर्मा एवं तहसीलदार धौलपुर धर्म सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें