मथुरा। जवाहर नवोदय विद्यालय पैगांव में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 27 अगस्त तक विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। विद्यालय में 80 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया के लिए इस बार 3670 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इनकी प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित होगी।
नवोदय प्राचार्य बिरम सिंह ने बताया कि इस बार विद्यालय में 4000 आवेदन का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 3670 आवेदन आए हैं। अब इन आवेदनों को चेक किया जाएगा और जिसमें गलती होगी, उसका सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है वह अपनी पढ़ाई में लग जाएं। परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी।
उप प्राचार्य सुधीर मिश्रा ने बताया कि इस बार छात्रों से ज्यादा छात्राओं ने नवोदय में प्रवेश लेने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि 1792 छात्र तो 1878 छात्राओं ने आवेदन किए हैं। इस बार शिक्षा मंत्रालय से भी विशेष निर्देश थे कि आवेदन में छात्रों की भागीदारी 50 फीसदी रहे।