फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हथियारों की तस्करी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
हथियार तस्करी के आरोप में पकड़े गए तीनों अभियुक्त
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे पुलिस और एसटीएफ गौतमबुद्ध नगर ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि हथियार तस्करों के पीछे गौतमबुद्ध नगर के एसटीएफ यूनिट प्रभारी दीपक कुमार काफी समय से लगे थे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात उन्हें हथियार तस्करों की हाईवे थाना क्षेत्र में लोकेशन मिली। एसटीएफ की सूचना पर हाईवे पुलिस तलाश में जुट गई। पुलिस को सूचना मिली कि हथियार तस्कर महाराजा वैशाली कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे हैं। एसटीएफ और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम हाईवे के गांव खामिनी निवासी वीरपाल, रिफाइनरी के गांव समसपुर निवासी लाखन सिंह उर्फ लल्लू, शेरगढ़ के गांव अगरियाला मूल एवं हाल कुसुम वाटिका विकास नगर निवासी सचिन बताया। तलाशी में 32 बोर की दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, 315 बोर की दो पोनिया, 12 बोर की एक पोनिया, एक रायफल, चार तमंचे, 15 कारतूस, 33 खोखा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह कम कीमत पर राजस्थान से हथियार लाकर मथुरा जिले में तस्करी करते हैं और मोटा मुनाफा कमाते हैं। 40 हजार में पिस्टल, 25 हजार में रिवाल्वर, 15 हजार में रायफल और 7 से 8 हजार में तमंचा की बिक्री करते हैं। तीनों पिछले चार से पांच माह से हथियार तस्करी का काम कर रहे हैं।



सबसे ज्यादा मुकदमे वीरपाल पर, गैंग का मुखिया है लाखन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तस्करी के आरोप में पकड़े गए तीनों बदमाशों में से वीरपाल का लंबा आपराधिक इतिहास है। लाखन और सचिन के ऊपर किसी भी थाने में कोई मुकदमा नहीं है। जबकि हथियार तस्करी के इस मामले को लाखन संचालित करता है। इसमें से सचिन की उम्र तो मात्र 19 साल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें