फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में मिले 28 पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में बुधवार को 28 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दिल्ली, लखनऊ, फिरोजाबाद और ग्वालियर के लोग भी शामिल हैं। यह लोग मथुरा दर्शन को आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी मोबाइल फोन के जरिए दी है। यह सलाह भी दी है कि वह होम क्वारंटीन हो जाएं। जिससे कोरोना संक्रमण की समय रहते रोकथाम की जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वृंदावन के केशवकुंज से 76 वर्षीय व्यक्ति, नरसी विहार से 34 वर्षीय युवक, राधापुरम एस्टेट से 54 वर्षीय व्यक्ति, राधा आर्चिड से युवती, पंजाबी पेंच से युवक, छीपी गली से व्यक्ति, रमणरेती वृंदावन से वृद्ध, पुलिस लाइन से सिपाही, चैतन्य विहार से व्यक्ति, गोपीनाथ बाजार से महिला, संत कॉलोनी से युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके साथ गोवर्धन व राधाकुंड से महिलाएं, लखनऊ निवासी युवक, पानीपत निवासी युवक, फिरोजाबाद निवासी युवक, फिरोजपुर से 14 वर्षीय किशोर, तराश मंदिर वृंदावन से महिला, गोधुलीपुरम से युवक, शीतल छाया कॉलोनी से 15 वर्षीय किशोर, कैलाश नगर से महिला, केडी मेडिकल कॉलेज से युवती, छाता से 17 वर्षीय किशोर, शिवपुरी से 19 वर्षीय युवती, ग्वालियर निवासी महिला के साथ दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। बुधवार को चार हजार से अधिक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
अपने हाथों को समय-समय पर धोते रहें। समय-समय पर साबुन और पानी से हाथ धोएं, या आप चाहे तो एक अल्कोहॉल बेस्ड सैनिटाइजर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सैनिटाइजर को हाथों पर अच्छी तरह लगाएं, इससे अगर आप के हाथ पर वायरस मौजूद हुआ भी तो समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. पीयूष चतुर्वेदी, मेडिकल ऑफिसर, संयुक्त जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें