फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नवोदय में 4 हजार के सापेक्ष 2400 अभ्यर्थियों ने किए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जवाहर नवोदय विद्यालय पैगांव में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 27 अगस्त तक बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्राचार्य बिरम सिंह ने बताया कि नवोदय विद्यालय में 80 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जिले में इस बार 4000 आवेदन का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब तक 2400 अभ्यार्थियों ने ही प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किए हैं। उन्होंने बताया कि पहले 13 अगस्त अंतिम तिथि थी, लेकिन कई छात्र किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा तक आवेदन नहीं कर पाए। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अब इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर पंजीकरण जरूर कराएं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे और सभी विवरण सही-सही भरने होंगे। उप प्राचार्य सुधीर मिश्रा ने बताया कि इस बार 50 फीसदी सीटों पर छात्राओं के आवेदन लिए जाएंगे। यह पहली बार हुआ है कि आधी सीटों पर छात्राओं के आवेदन कराने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि केवल वही छात्र आवेदन करने के पात्र होंगे, जो जिला मथुरा के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ रहे हैं और निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें