फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छात्रों का पंजीकरण नहीं कराने पर फंसेंगे 23 कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जिले के 23 इंटर कॉलेजों द्वारा कक्षा 9 व 11वीं के छात्रों का पंजीकरण नहीं करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने पत्र जारी कर बताया कि इन विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को बार-बार कक्षा 9 व 11 वीं के छात्रों के पंजीकरण बोर्ड की वेबसाइट पर करने के निर्देश दिए थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए कई बार अंतिम तिथि को बढ़ाया। इसके बाद भी प्रबंधक व प्रधानाचार्यों ने पंजीकरण कराने की सुध नहीं ली। अब जिला विद्यालय निरीक्षक ने पंजीकरण में लेटलतीफी करने वाले कॉलेजों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। कॉलेज वालों ने अगर ऐसा नहीं किया तो मान्यता समाप्त करने चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें