फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चेकिंग अभियान में बिना टिकट पकड़े 208 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेल सुरक्षा बल और जीआरपी के साथ बिना टिकट यात्रियों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मथुरा से गुजरने वाली 20 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने वालों को लेकर चेकिंग की गई। ट्रेन में लोग ट्रेन की टॉयलेट में छिपते नजर आए। बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते दिखे तो कुछ परिचितों का परिचय देते रहे। इसमें 122 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे 62,155 रुपये, अनाधिकृत यात्रा पर 61 यात्रियों से 21,835 रुपये, 25 यात्रियों से गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने 2500 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

इस तरह 208 यात्रियों से 86,490 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग में आरके सिंह सीएमआई, रघुबर दयाल सीटीआई, मनोज कुमार लवानियां, बलजीत सिंह, मोहम्मद गुलजार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें