फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 20 हजार का इनामी मुठभेड़ में दबोचा...पुलिस और स्वाट टीम ने की कार्रवाई, बदमाश के पैर में लगी गोली

Thu, 12 Jun 2025 12:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में 20 हजार के इनामी को पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे के करीब हाईवे थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक 20 हजार के इनामी टप्पेबाज को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में टप्पेबाज टांग में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। 
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एटीएम में टप्पेबाजी करने वाला एक आरोपी हाईवे थाना क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर हाईवे थाना पुलिस और स्वाट टीम ने सतोहा गोवर्धन पर घेराबंदी की। इस पर अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली टांग में लगने से अभियुक्त घायल हो गया। आरोपी ने अपना नाम योगेंद्र उर्फ लीलू पहलवान पुत्र विजयपाल निवासी जवा थाना छायासा, हरियाणा बताया है। थाना रिफाइनरी में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के साथ ही 20 हजार रुपये का इनाम भी था।

http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें