फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डेंगू के 2 और मलेरिया का एक केस सामने आया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में डेंगू और मलेरिया के केस लगातार सामने आ रहे हैं। वायरल बुखार ने भी घर-घर दस्तक दे दी है। बुधवार को दो डेंगू और एक मलेरिया का केस मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए लार्वासाइट का छिड़काव करने और शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मथुरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में डेंगू केस मिलने का सिलसिला जारी है। राल ब्लॉक के नगला गोवर्धन निवासी 39 वर्षीय युवक डेंगू का शिकार हो गया। युवक का गोवर्धन मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। निजी अस्पताल से आई सूचना के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राल क्षेत्र के नगला गोवर्धन और उसके आसपास के गांवों में लार्वासाइड दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं।

इधर, मथुरा की कृष्णा नगर निवासी 18 वर्षीय युवती को डेंगू हो गया। जिसका उसके घर ही उपचार चल रहा है। इसके अलावा मांट के प्रेम नगर निवासी एक व्यक्ति को मलेरिया हो गया। मथुरा में लगातार डेंगू और मलेरिया के मरीजों के सामने आने पर सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने जिन क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं, उन क्षेत्रों में लार्वासाइड दवा का छिड़काव कराने और शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच और मलेरिया की जांच के लिए स्लाइड बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मलेरिया विभाग की टीम जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह के निर्देश पर दवाओं का छिड़काव कर रही है। वहीं स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इस मौसम में अभी तक डेंगू-मलेरिया के छह मरीज सामने आ चुके हैं जबकि वायरल बुखार घर-घर तेजी से फैल रहा है। दो दिन पहले चौमुहां के बिलौड़ी गांव में ही 60 से अधिक वायरल बुखार के मरीज पाए गए। गत वर्ष जिले में डेंगू के 179 एवं मलेरिया के 15 केस सामने आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें