फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल माफिया पर शिकंजा: रिफाइनरी की पाइपलाइन से क्रूड चोरी, इस तरह बना करोड़पति; 19 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Thu, 06 Aug 2026 02:28 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रिफाइनरी पाइपलाइन से क्रूड ऑयल चोरी के मामले में फरह पुलिस ने एक आरोपी की 19.44 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि गिरोह के अन्य आरोपियों पर भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
मथुरा रिफाइनरी - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह में रिफाइनरी की पाइप लाइन में दो वर्ष पूर्व 2024 में सेंध लगाकर तेल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को फरह पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य की 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन


पुलिस ने मध्यप्रदेश के देवास निवासी तेल माफिया अशोक जैन, पत्नी किरन जैन और उसके दो पुत्र रूपक जैन व शुभम जैन के नाम 19 करोड़ 44 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की। इसमें पेट्रोल पंप, प्लॉट, कार एवं कृषि भूमि शामिल हैं। उक्त संपत्ति को कुर्क करने के आदेश मथुरा के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 03 जुलाई 2026 को दिए गए थे।

इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट/तहसीलदार सोनकच्छ जिला देवास मप्र हर्षल बहरानी, तहसील सोनकच्छ के राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र आशापुरे, थाना फरह के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल तथा राजस्व लेखपाल आशुतोष व्यास आदि मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने वाले गिरोह में कुल 11 लोग शामिल हैं। गिरोह का सरगना फरह निवासी राकेश था।
विज्ञापन


ये है अन्य आरोप
सोनकच्छ निवासी अशोक जैन, फरह निवासी राकेश, मैनपुरी निवासी बबलू उर्फ विवेक, दुर्गेश यादव, रमेशचन्द्र यादव, शैलू उर्फ शैलेंद्र, सोनू चौहान व गोलू पुवायां, इंदौर निवासी अविनाश, लखीमपुरखीरी निवासी वसीम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें